तिब्बत में एक प्रदर्शनकारी ने चीन के विरोध में आत्मदाह कर लिया। प्रदर्शनकारी निर्वासित बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को वापस तिब्बत बुलाए जाने की मांग कर रहा था। इस घटना की रिपोर्ट अमेरिका स्थित अधिकारों पर नजर रखने वाले एक संगठन इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत ने की। हालांकि, चीन सरकार ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। चीन के विरोध में आत्मदाह कर जान देने वालों की संख्या 2009 से अब तक 154 हो चुकी है।
23 साल के व्यक्ति ने किया आत्मदाह
संगठन के मुताबिक, 23 वर्षीय ड्रोब ने शिहुआन प्रांत में रविवार को आत्मदाह कर लिया। ये इलाका पारंपरिक तौर पर तिब्बतियों का माना जाता है। ड्रोब ने आत्मदाह करने से पहले दलाई लामा की लंबी आयु की कामना की।
इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत ने कहा- इस तरह की घटनाएं हाल के वर्षों में बहुत कम देखने को मिलती हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए चीन के अधिकारियों ने इस इलाके में सुरक्षा और निगरानी बहुत बढ़ा दी है।
'महिला-पुरुष भिक्षुओं और लोगों द्वारा आत्मदाह करने का मकसद चीन सरकार की ओर से तिब्बतियों पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों और बौद्ध संस्कृति पर किए जा रहे अत्याचारों को उजागर करना है। इसके साथ ही ये लोग दलाई लामा की वापसी की भी मांग कर रहे हैं।'
दलाई लामा के तिब्बत छोड़ने के बाद बढ़ा विरोध
चीन का दावा है कि तिब्बत सैकड़ों सालों से हमारी सीमाओं का हिस्सा रहा है, लेकिन तिब्बत के निवासियों के कहना है कि वे वास्तव में आजाद रहे हैं।
दलाई लामा को 1959 में तिब्बत छोड़कर भारत आना पड़ा था। तब चीन की सेना ने इस इलाके में विरोधियों के साथ संघर्ष किया था और चीन द्वारा लगाए प्रतिबंधों का विरोध तेज हो गया था। हालांकि, इस प्रदर्शन को चीन की सेना ने दबा दिया। लेकिन, तब से दलाई लामा तिब्बत से निर्वासित हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां एक चुनावी सभा में मोदी सरकार को राफेल डील और नोटबंदी पर घेरा। उन्होंने कहा, "दो साल पहले मोदीजी ने बिना किसी को बताए 500-1000 के नोट बंद कर दिए थे। गरीबों की जेब से पैसा निकाल लिया। नीरव मोदी को 35 हजार करोड़ रुपए, विजय माल्या 10 हजार करोड़ रुपए दिए और ये लोग सब पैसा लेकर भाग गए। ये सब आपका पैसा था। इससे आपके बच्चों को शिक्षा मिल सकती थी।" 8 नवंबर को नोटबंदी को दो साल पूरे हो गए। मोदी ने इस दिन 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया था।
राहुल ने कहा कि अगर नोटबंदी कालेधन के खिलाफ लड़ाई थी तो फिर कोई अमीर व्यक्ति लाइन मे खड़ा क्यों नहीं दिखाई दिया? उन्होंने कहा कि सरकार ने दावा किया कि इससे भ्रष्टाचार कम होगा और कालाधन पर रोक लगाई जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ क्या? राहुल ने यह भी कहा कि सरकार ने अनिल अंबानी की कंपनी को हवाई जहाज बनाने का अनुभव न होने के बावजूद कॉन्ट्रैक्ट दिलवा दिया, जबकि इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को दिया जाना था, जिन्हें हवाई जहाज बनाने का अनुभव है।
राहुल ने कहा- मोदी ने कोई वादा पूरा नहीं किया
"मोदीजी ने 2014 में आम चुनाव के पहले वादा किया था कि हर व्यक्ति को उसके बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपए देंगे, लेकिन उनकी यह बात जुमला बनकर रह गई। उन्होंने 2 करोड़ रोजगार देने का वादा भी किया था। किसी को कुछ मिला क्या?"
"अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10-15 उद्योगपतियों के 3.5 लाख करोड़ रुपए माफ कर सकते हैं, तो कांग्रेस पार्टी भी छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ कर सकती है।"
"छत्तीसगढ़ के सीएम ने किसानों से कर्जमाफी, बोनस सहित 33 वादे किए थे, लेकिन उन्होंने अपना कोई वादा नहीं निभाया। राज्य से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकारें बड़ी-बड़ी बातें करती हैं, लेकिन करती कुछ नहीं हैं।"
"जितना पैसा मोदी जी ने 10-15 उद्योगपतियों की जेब डाल दिया उससे आम जनता के लिए स्कूल, अस्पताल और यूनिवर्सिटी खोली जा सकती थी। लोगों का भला किया जा सकता था।"
Subscribe to:
Comments (Atom)
内蒙古敲定千年辽代白塔修缮情况:立即启动修缮工作
中新网呼和浩特4月21日电 (记者 李爱平) 世界卫生组织与 色情性&肛交集合 美国的摩擦本 色情性&肛交集合 月越演越烈, 色情性&肛交集合 特别是在4月中旬,美国总统特朗 色情性&肛交集合 普宣布冻结美国给予世卫 色情性&肛交集合 的资金补助引起 色情性&肛交集合 轩然...
-
Ein Firmengeflecht rund um die Swiss Immo Trust AG in Kaiseraugst war massgeblich an der Finanzierung der Scientology-Zentrale am Rande Base...
-
中新网4月8日电 根据美国约翰斯·霍普金 随着中国的新型肺炎疫情改善, 色情性&肛交集合 武汉市周三 色情性&肛交集合 凌晨解封, 色情性&肛交集合 大量当地市民乘坐火车或开车离开, 色情性&肛交集合 为当地历时76天的 色情性&肛交集合 “封城”划上句号, 色情性&肛交集...
-
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) का दावा है कि 2013 में ‘फादर ऑफ एंड्रॉइड’ एंडी रूबीन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इसके बावजूद गू...